Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मातृ – पितृ देवो भव शिवालय में शिव परिवार एवं मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा आयोजन कल से इस्लामपुर में

,

मातृ – पितृ देवो भव शिवालय में शिव परिवार एवं मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा आयोजन कल से इस्लामपुर में

कस्बे में स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित होगा कार्यक्रम

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के इस्लामपुर कस्बे में वार्ड नंबर 4, सांखला कॉलोनी सागर सेठ की हवेली के पास स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान जी के मंदिर में मातृ – पितृ देवो भव शिवालय में शिव परिवार एवं मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा हेतु तीन दिवसीय कार्यक्रम सोमवार 25 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर बुधवार को विधिवत रूप से पूर्ण होगा। मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का यह तीन दिवसीय कार्यक्रम आचार्य रवि शंकर शर्मा झुंझुनू के सानिध्य में विद्वान पंडित गणों द्वारा विधि विधान पूर्वक किया जाएगा। आचार्य रवि शंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 नवंबर सोमवार को पूजा एवं जप कार्यक्रम शुरू होगा और 26 नवंबर को अनादि वासी से स्नान, फलादिवास, पंचामृत, शुद्ध जल और पुष्पादि वास के बाद शयनादिवास होगा और इसी दिन शाम 7:00 बजे यज्ञ भी किया जाएगा। वहीं तीसरे दिवस 27 नवंबर को प्राण प्रतिष्ठा और नगर भ्रमण उपरांत मूर्तियां स्थापित की जाएगी। इसके बाद में आरती के उपरांत सांय काल में संगीत मय सुंदरकांड के पाठ के बाद प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur