Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चुनावी कार्य में लापरवाही बरतने पर बुहाना प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

चुनावी कार्य में लापरवाही बरतने पर बुहाना प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

झुंझुनूं, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ खुशाल ने बुहाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार को चुनावी ड्यूटी में कोताही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि जिला कलक्टर के आदेश के द्वारा राउमावि बुहाना के कार्मिक महेन्द्र कुमार सैनी की ड्यूटी 17 जुलाई से प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन स्टोर (जिला रसद अधिकारी) झुन्झुनू के यहां लगाई गई थी। लेकिन आदेश जारी करने के बाद भी कार्मिक को कार्यमुक्त नहीं किया गया, जो कि निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण कार्य में लापरवाही का द्योतक है। इसके लिए प्रधानाचार्य अजीत कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur