Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में श्री बांके बिहारी कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ

,

सूरजगढ़ में श्री बांके बिहारी कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ

नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा गुप्ता के द्वारा

सूरजगढ़, शेखावाटी क्षेत्र के झुन्झुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में श्री बांके बिहारी कलेक्शन शोरूम का उद्घाटन सूरजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा गुप्ता के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, शिक्षाविद् विनोद शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश वर्मा, श्याम भक्त हजारी लाल सैनी, समाज सेवी सज्जन हलवाई, अंजनी फतेहपुरिया, सूरजगढ़ अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक शर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर, एडवोकेट रामेश्वरदयाल, पंडित आनंद शर्मा, लीलाधर छापड़िया, सुरेश शाह, बुद्धराम छापड़िया, राजकुमार फतेहपुरिया, नरेश महमिया, श्याम भक्त मोहनलाल सैनी, विकास छापड़िया, बाबूलाल शर्मा पचेरीवाला, सांवरमल सैनी, अशोक कटेवा, बृजमोहन तुलस्यान, राजकुमार काजला, पप्पू चौधरी, योगेश सोनी आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। श्री बांके बिहारी कलेक्शन शोरूम के प्रोपराइटर राजेश छापड़िया व ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए सूरजगढ़ शहर में यह शोरूम खोला गया है। शोरूम में लडडू गोपाल पोशाकें, सिंहासन, झूले, मुकुट, बांसुरी, कुंडल, माला, पाजेब, छतरी, कूलर, चौकी एवं श्रृंगार का सामान मौजूद रहेगा। इसके अलावा सूटकेस, बैग-ट्रॉले, अटैची, स्कूल बैग, मोमेंटो, ट्रॉफी, व अन्य गिफ्ट आइटम उपलब्ध रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur