Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्रीराम का जन्मोत्सव पर राजा दशरथ के घर लगा बधाईयो का तांता

,

श्रीराम का जन्मोत्सव पर राजा दशरथ के घर लगा बधाईयो का तांता

बाघोली, नयाबास में मोबाइल टावर के पास चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन आज श्रीराम का जन्मोत्सव का सुन्दर वर्णन सुनने को मिला। कथा वाचक चंवरा मोरिन्डा धाम के महराज गजेन्द्र ने कथा मे श्रीराम के जन्मोत्सव चर्तुभुज के रूप में वर्णन कर श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया। राजा दशरथ के घर दिन भर बधाईयों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर श्रीराम के जन्मोत्सव की झांकिया भी सजाई गई। महराज ने बताया कि धरती पर श्रीराम का जन्म होते ही दुष्टों का नाश होने लगा था। जिससे मनुष्य के मुह में राम-राम निकलने लगा। कथा में श्रीराम जन्मोत्सव पर संगीतमय भजनों के माध्यम से सारा माध्यम भक्तिपूर्ण हो गया। महिलाओं ने संगीतमय भजनों पर नृत्य पेश कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। कथा समापन के बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सरपंच राजेश मीणा, बाबुलाल, दशरथ मीणा, सुमन देवी, सायरीदेवी, गीता देवी, दीपक कुमार मीणा, राकेश, नन्दलाल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur