Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्री राम प्रतापेश्वर महादेव प्राचीन शिव मन्दिर मे रुद्राभिषेक किया

,

श्री राम प्रतापेश्वर महादेव प्राचीन शिव मन्दिर मे रुद्राभिषेक किया

गुढ़ा गौड़जी कस्बे मे

गुढ़ा गौड़जी [संदीप चौधरी ] कस्बे मे श्री राम प्रतापेश्वर महादेव प्राचीन शिव मन्दिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अलवर के सेशन न्यायाधीश अलका शर्मा व सेवा निवृत्त डी.जे. नवल किशोर शर्मा ने सपत्नी भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। आचार्य कमलेश शर्मा शास्त्री, मनीष गुडा, पंडित हनुमान शर्मा, अशोक शर्मा, शंकर लाल शर्मा के सानिध्य में किए गए रुद्राभिषेक में करीब एक दर्जन पंडितों ने हिस्सा लिया। पूजा अर्चना के बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर गुढ़ा गौड़जी थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव, खेतड़ी के पूर्व प्रधान महेंद्र शर्मा, काकरिया पुलिस निरीक्षक मातादीन शर्मा, पूर्व प्रधान भगवानाराम सैनी, मीन सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, रामलाल सैनी, विजेंद्र सिंह, किशोर सिंह, महेश कुमार खांडल, शंकरलाल किशोरपुरा, प्रमोद जहाज, अशोक जोशी, मनोज शर्मा खिंवासर ,ईश्वर शर्मा हुकमपुरा, विनोद जोशी, राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ के छात्र प्रकोष्ठ झुंझुनू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, डीवाईएसपी गिरधारी सिंह, अमरचंद चिराना, गोपाल खांडल, अभिजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur