Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्रीराम कथा में राम व सीता के विवाह में हुआ कन्या दान

,

श्रीराम कथा में राम व सीता के विवाह में हुआ कन्या दान

बाघोली, नयाबास में मोबाइल टावर के पास चल रही श्रीराम कथा के छठवे दिन मंगलवार को राम व सीता के विवाह में झांकिया सजाई गई। कथा वाचक चंवरा के मोरिन्डा धाम के महाराज गजेन्द्र ने बताया कि राम व सीता के विवाह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर कन्यादान किया गया। महाराज ने राम व सीता के विवाह की कथा सुनाई । महाराज ने कहा कि भगवान ने धरती पर जन्म लेकर देवताओं को सताने वाले दुष्टों का नाश किया है। महिलाओं ने संगीतमय भजनों के माध्यम से नुत्य पेश किया। इस अवसर पर मिठाईया बांटकर एक दूसरे को बधाईया दी। कथा के बाद महाआरती में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सुभाष मीणा, दशरथ मीणा, दीपक मीणा, सरपंच राजेश मीणा, विद्यादेवी, धापादेवी, सरीता देवी, सुमन देवी, चिरंजीलाल,नरेश मीणा ,गयारसीलाल सहीत बड़ी संख्या में महिला व पुरूष उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur