Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्री ज्योति माहेश्वरी द्वारा विश्व हिन्दु परिषद को जयपुर में भवन समर्पित किया गया

,

श्री ज्योति माहेश्वरी द्वारा विश्व हिन्दु परिषद को जयपुर में भवन समर्पित किया गया

जयपुर,झुंझुनू : जयपुर के परकोटे में नव निर्मित तीन मंजिला भवन ‘ज्योति सदन’ का उद्घाटन विश्व हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एन. सिंह एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामन्त्री बजरंगलाल बागड़ा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस जनोपयोगी भवन के निर्माण का सम्पूर्ण खर्च बगड़ निवासी जयपुर प्रवासी ज्योति कुमार माहेश्वरी एवं इन्दु माहेश्वरी ने वहन किया। यह भवन बाहर गांव से पधारे परिषद के कार्यकर्ताओं के आवास एवं परिषद की विभिन्न बैठकों के लिए उपयोग में लिया जाएगा। इसके अलावा होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा कक्ष की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगा। भवन का दूसरा तल स्थानीय आबादी को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए उपलब्ध होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur