झुंझुनू, झुंझुनू जिले के इस्लामपुर कस्बे में श्री राम कथा व सत्संग 16 दिसंबर सोमवार से 24 दिसंबर मंगलवार तक आयोजित की जाएगी। अमर सिंह कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का वाचन ब्रह्मलीन संत श्री राम सुख दास जी के शिष्य ब्रह्मचारी हरिदास जी महाराज द्वारा किया जायेगा। श्री राम कथा चौधरी मैरिज गार्डन बाग वाला मोहल्ला बैंक के पास प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी। वही 16 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे बड़ा मंदिर इस्लामपुर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। वही इस दौरान युवाओं के लिए धार्मिक शिक्षा हेतु प्रतिदिन साढे पांच बजे से शाम 6:30 बजे तक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्री राम कथा इस्लामपुर में 16 दिसंबर से
श्री राम कथा इस्लामपुर में 16 दिसंबर से




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।