झुंझुनूं, झूमते नाचते गाते और गुलाल उड़ाते श्याम भक्तों ने मोतीसिंह की ढ़ाणी स्थित श्री श्याम मंदिर में निशान अर्पित किए। बाबा श्याम के जैकारो व डीजे के साथ निशान पदयात्रा छैलाराम नगर से शुरू हुई। जो अग्रसेन सर्किल, जौहरी बगीची, जांगिड़ मंगल भवन, गणेश मंदिर, ज्ञान प्रकाश चोक होते हुए श्री श्याम मंदिर में बाबा के चरणों में निशान अर्पण किए। जानकारी देते हुए रामजीलाल ने बताया कि श्री श्याम निशान पदयात्रा में 21 बड़े और 10 बाल निशान शामिल रहे। बाबा के दरबार छप्पन भोग एवं फलों का प्रसाद लगाया गया। पदयात्रा में माडूराम सतरावला, गुरुदयाल, चन्दगीराम, भंवरलाल सैनी, महेंद्र कुमार, रामजीलाल, गजानन्द, शेरसिंह, शीशराम, संजय सैनी, तुलसी देवी, पिंकी देवी, बबला देवी, सरोज देवी, सुनीता, ललिता, सुमन, सोनू, सुमित्रा, मिंटू, संतोष आदि ने निशान चढ़ाए। निशान पदयात्रियों को युवाओं ने जगह जगह ज्यूस पिलाया। रात्रि को राजगढ़ की पार्टी द्वारा जागरण किया गया।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्याम भक्तों ने निकाली निशान पदयात्रा
श्याम भक्तों ने निकाली निशान पदयात्रा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

