Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बेरोजगारी भत्ता और परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

,

बेरोजगारी भत्ता और परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

भाजपा युवा मोर्चा ने

खेतड़ी, (वीजेन्द्र शर्मा) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने बेरोजगारी भत्ता और परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ शुक्रवार को उपखंड कार्यालय से हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत आज खेतडी शहर मंडल में भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, पूर्व चेयरमैन मुकेश कुमार शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण भार्गव ,विश्वनाथ अग्रवाल एडवोकेट ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजयुमो जिला महामंत्री निखिल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार लगातार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सरकार ना तो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रही है। वहीं परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही कर पा रही है। पूर्व में हुई परीक्षाओं में धांधली होने से लाखों युवाओं के सपने टूट गए हैं।इस मौके पर पार्षद नगेंद्र सिंह सोढा, डॉक्टर सोमदत्त भगत, कैलाश स्वामी , मंडल संयोजक विद्याधर सैनी जसरापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र काजला, कार्यक्रम संयोजक सोनू अग्रवाल अभिषेक जोशी पूर्व जिला मंत्री हवा सिंह गुर्जर ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ,मुकेश पोसवाल ,एडवोकेट रोहतास ,रामसिंह , धर्मा पहलवान ,महेंद्र छाबड़ी ,छाजूराम शिवचरण सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur