Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सीकर – झुंझुनू जिले के एसपी फिर बदले

,

सीकर – झुंझुनू जिले के एसपी फिर बदले

झुंझुनू /सीकर, चंद रोज पहले ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की लंबी चौड़ी लिस्ट जारी हुई थी जिसके चलते शेखावाटी के चारों जिलों के जिला पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए थे, जिसमें सीकर और झुंझुनू जिले के जिला पुलिस अधीक्षक को भी बदला गया था लेकिन कुछ दिन बाद ही अब एक बार फिर से सीकर और झुंझुनू जिले के जिला पुलिस अधीक्षक को बदल दिया गया है। पूर्व की लिस्ट में राम मूर्ति जोशी को सीकर पुलिस अधीक्षक लगाया गया था जिनका तबादला अब अजमेर पुलिस अधीक्षक जीआरपी कर दिया गया है। वहीं अब भुवन भूषण यादव सीकर जिले के नए जिला पुलिस अधीक्षक होंगे। इसी प्रकार ज्ञानचंद यादव को झुंझुनू जिले में पूर्व की लिस्ट में जिला पुलिस अधीक्षक लगाया गया था जिनका तबादला अब जालौर कर दिया गया है वहीं अब राजर्षि राज वर्मा झुंझुनू जिले के नए जिला पुलिस अधीक्षक होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur