Shekhawati Live

झुंझुनूं ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में बनाया रिकार्ड : प्रिंस स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के 35 खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया

 
Jhunjhunu students receiving medals in state level Taekwondo championship

झुंझुनूं, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले का नाम गर्व के साथ रोशन किया।
राजस्थान राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शानदार जीत के साथ हुआ।

निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि योगी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में
मेज़बान झुंझुनूं टीम विजेता रही, जबकि जयपुर की टीम ने उपविजेता का खिताब जीता।

 24 पदक जीतकर दिखाया दम

27-28 जनवरी तक चली प्रतियोगिता में राजस्थान के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि अघोरी बाबा शैलेन्द्र नाथ और अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डॉ. महेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अतिथियों ने खेल को अनुशासन और आत्मरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम बताया।

इस प्रतियोगिता में प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के 35 छात्र झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 24 पदक जीते।

पदक विजेताओं की सूची:

  • स्वर्ण पदक: तनु कुमारी नेहरा, विरेन चौधरी, जानवी, दृष्टि, प्रियाशी चौधरी, कीर्ति शाझडिया, अंशुल डूडी, शिवम

  • रजत पदक: दिशांत जांगिड़, वैष्णवी, प्रिंस, साक्षी, भविष्य, अद्विक, ईशा, शैलजा, दीपिका नायक, गगन

  • कांस्य पदक: कार्तिक, हिमांशु, सैनी, दिव्यांशु

 प्रशंसा और बधाई

जिला कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चैयरमैन डॉ. जी. एल. कालेर ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों के अनुशासन का परिणाम है।

इस अवसर पर संस्थान के एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी और पीसीआई हेड अनूप सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।