Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हो रहे हमलों के विरोध में कांग्रेस कमेटी का मौन सत्याग्रह

,

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हो रहे हमलों के विरोध में कांग्रेस कमेटी का मौन सत्याग्रह

झुंझुनू, ज़िला मुख्यालय पर स्थित गांधी चौक में कॉंग्रेसी नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हो रहे हमलों के विरोध में गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आज प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर ज़िला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा के निर्देशानुसार कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सेनी के नेतृत्व में 11.00-2.00 बजे तक “मौन सत्याग्रह” किया गया। जिला प्रवक्ता संतोष सैनी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुरुआती दौर में जनता के अपार समर्थन से भाजपा घबरा गई है। इसी कारण बीजेपी कार्यकर्ता असम में लगातार आये दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हमले करके को असफल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कमेटी ज़िला उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, पवन पुजारी ,ज़िला सचिव मनोहर बाकोलिया,सुभाष भांबू, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष मेहर कटारिया,यूथ कॉंग्रेस ज़िला अध्यक्ष सुनील झाझडिया , एनएसयूआई ज़िला अध्यक्ष राहुल जाखड, मुकेश सैनी, रामावतार जांगिड, राकेश सुंडा,मोहित जनेवा,सलीम खानज़ादा, संत कुमार चैनपुरिया, किरोड़ीमल शर्मा, फूल मोहम्मद भाटी, कमल कसेरु , याकूब सब्ज़ीफ़रोश, रफ़ीक पहाड़ियान,हाकम अली , नत्थू बड़गुर्ज़र, गणेश धवन आदि शामिल हूए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur