Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : सिंघाना में 228 कार्टून अवैध शराब जब्त, कंटेनर पकड़ा

,

Jhunjhunu News : सिंघाना में 228 कार्टून अवैध शराब जब्त, कंटेनर पकड़ा

Singhana police seized illegal Haryana liquor loaded in container truck

झुंझुनूं। जिले के सिंघाना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित 228 कार्टून अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर को जब्त किया है।

पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर IPS के निर्देशानुसार की गई।

अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा डीएसपी नोपराम भाकर के सुपरविजन में किया गया।

थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को कांस्टेबल आनंद कुमार और रमेश कुमार ने सूचना दी कि एक कंटेनर में हरियाणा निर्मित अवैध शराब होने की आशंका है।

सूचना में बताया गया कि कंटेनर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

कंटेनर में मिले 228 कार्टून शराब

सूचना पर सिंघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर नंबर DD 01 M 9206 की जांच की।

तलाशी लेने पर कंटेनर के अंदर 228 कार्टून अंग्रेजी शराब भरे हुए मिले।

इसके बाद पुलिस ने शराब और कंटेनर दोनों को जब्त कर लिया।

चालक की तलाश जारी

पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी चालक और शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की नजर

झुंझुनूं पुलिस लगातार अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हालत में पनपने नहीं दिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur