Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सिंघाना में 26 जून को होगा रात्रि चौपाल का आयोजन

सिंघाना में 26 जून को होगा रात्रि चौपाल का आयोजन

 गांव के लोगों को उनेक गांव में ही प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल 26 जून को बुहाना उपखण्ड के सिंघाना गांव में आयोजित की जाएगी। इस रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उन समस्याओं का निराकरण करेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुन्नीराम बागडिया ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं  कि वे उक्त रात्रि चौपाल में अपने संंबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur