Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सिंघाना में बजरंग दल एवं विहिप ने मनाया युवा संस्कार सप्ताह

सिंघाना में बजरंग दल एवं विहिप ने मनाया युवा संस्कार सप्ताह

मां भारती का पुन: विश्वगुरू बनाने की शपथ लेते युवा सिंघाना [कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे के केशवानंद गौशाला में गुरूवार को प्रान्त मठ मंदिर सह प्रमुख रामानंद पाठक एवं जिला विहिप मंत्री सीएम भार्गव के सानिध्य में युवा संस्कार सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहन लाल ने बताया की राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे युवा संस्कार सप्ताह के अन्तर्गत युवाओं को राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों का निर्वाह करने व मां भारती को पुन: परमवभैव पर लाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला मंत्री भार्गव ने युवाओं को भारत माता को विश्वगुरू बनाने के लिए सर्दव समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर मोहन लाल टेलर, सत्यनारायण, बाबुलाल, मुरारीलाल, दीपक नायक, रवि मीणा, राहुल, हेमंत, प्रेम, मनीष सहित सैंकड़ों युवाओं ने मौजुदगी दर्शाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur