Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सिंघाना में भाजपा कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्षों की बैठक का आयोजन कल

सिंघाना में भाजपा कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्षों की बैठक का आयोजन कल

सिंघाना[कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे के गीता चौधरी भवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। मंडल प्रवक्ता विनेश भार्गव ने बताया की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आगामी राजस्थान गौरव यात्रा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान प्रभारी गौरव यात्रा सूरजगढ़ सुरेन्द्र अहलावत, प्रधान कविता यादव, विस्तारक कृष्ण कुमार भाकर, विधानसभा प्रभारी उम्मेद सिंह निर्वाण, मंडल अध्यक्ष राजेश जैदिया सहित कार्यकर्ता मौजूद रहेगें।