Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सिंघाना में दबंगो का कहर, विधवा के घर से पानी निकलने का रास्ता रोका

,

सिंघाना में दबंगो का कहर, विधवा के घर से पानी निकलने का रास्ता रोका

विधवा शारदा देवी के मकान में घुसा बरसात का पानी

विधवा ने रो रो कर मीडिया के सामने बताई व्यथा

तहसीलदार व सरपंच प्रतिनिधि पहुंचे मौके पर

सिंघाना [नरेंद्र स्वामी ] कस्बे में दबंगों का कहर देखने को मिला। जहां दबंगो ने विधवा के घर से निकलने वाले बरसाती पानी को दिवार बना कर रोक दिया। जिससे बरसात का पानी मकानो में भर गया, पुरे मौहल्ले का पानी विधवा के घर में आ गया जिससे अब मकान गिरने की कगार पर है। पड़ोसियों की सुचना पर तहसीलदार व सरपंच प्रतिनिधि विधवा के घर पहुचकर मौकास्थल का मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार सिंघाना के वार्ड नंबर 16 में विधवा शारदा देवी को दबंगो के कहर ने परेशान कर दिया। विधवा शारदा देवी ने बताया कि कल रात से कस्बे में तेज बरसात हो रही है। जिससे मकान में 4 फुट तक पानी भर गया। घर से पानी निकलने के रास्ते पर दबंगों ने दीवार बनाकर पानी को रोक दिया। जिससे पूरे मोहल्ले का पानी उसके घर में आ गया।
-शिकायत के बाद भी नही हो रही कार्यवाही
शारदा देवी ने मीडिया के सामने रो रो कर बताया कि कई साल से ये दबंग लोग परेशान कर रहा है उसके खिलाफ थाने में भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी भरने से मकान कभी भी गिर सकता है। इस घटना की सुचना पर बुहाना तहसीलदार प्रभुदयाल व्यास व सरपंच प्रतिनिधि अशौक नायक मौके पर पहुचे। और जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने 50 किलो गेंहु देने व ग्रामसेवक जयसिंह को तत्काल नियमानुसार सहायता देने के निर्देश दिये।
-कई इलाको में भरा बरसाती पानी
तेज बरसात से सिंघाना के कई इलाको में पानी भर गया है। सेना से रिटायर्ड राम सिंह सैनी के मकान के आगे भी पानी को रोक देने से पानी भर गया। जिससे उसके घरों को भी बरसात के पानी से खतरा पैदा हो गया। मोहल्ले में रामचंद्र, राम सिंह शेखावत, सज्जन कुमार जैसे कई लोगों के मकानों के आगे भी बरसाती पानी भरा हुआ है जो कभी भी हादसा हो सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur