Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सिंघाना में हरी लकडिय़ों से भरी पिक अप जब्त, चालक गिरफ्तार

सिंघाना में हरी लकडिय़ों से भरी पिक अप जब्त, चालक गिरफ्तार

सिंघाना [कृष्ण कुमार गाँधी ] वन विभाग के अधिकारियों ने हरी लकडिय़ों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए हरी लकडिय़ों से भर हरियाणा नम्बरों की पिक अप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेंजर विजय फगेडिय़ा ने बताया कि रविवार सुबह उन्हे सुचना मिली की एक पिक अप हरी लकडिय़ों से भरकर आ रही है। सुचना पर नया गांव के पास नाकाबंदी की तो एक हरियाणा नम्बरों की पिक अप आती दिखाई दी जब रूकवाने की कोशिश की तो चालक पिक अप को भगाकर ले गया वन विभाग की टीम ने पिछा कर पिक अप को जब्त कर लिया जब्त पिक अप को सिंघाना चौकी लेकर आए जहां चालक पचेरी निवासी राजेन्द्र उर्फ लाला के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur