Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सिंघाना में खेत में काम करते मारपीट करने का मामला दर्ज

सिंघाना में खेत में काम करते मारपीट करने का मामला दर्ज

सिंघाना [कृष्ण कुमार गाँधी ] थाने में एक व्यक्ति ने मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। एचसी सत्यवीर चौधरी ने बताया कि मनजीत पुत्र शादीराम निवासी सुलताना अहिरान ने रिपोर्ट दी है कि रविवार सांय मै अपने खेत में तारबंदी कर रहा था तभी बिल्लु उर्फ विजय सिंह, मनीराम, कृष्ण कुमार ने लाठी, लात घुसों से मारपीट की जिससे मुझे चोटें लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।