Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सिंघाना में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहनों को लगाए रिफ्लेक्टर

सिंघाना में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहनों को लगाए रिफ्लेक्टर

सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहनों को रिफ्लेकटर लगाते यातायात पुलिस सिंघाना[कृष्ण कुमार गाँधी ] सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस ने वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए वहीं अवैध वाहनों के चालान काटे तथा जुर्माना वसूला। यातायात चौकी प्रभारी एएसआई विरेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस अधिक्षक मनीष अग्रवाल के निर्देशन पर बुधवार को अभियान चलाकर एएसआई कल्याण सिंह, नरेश सिंह के नेतृत्व में माकड़ों मोड़ पर 56 वाहनों पर जिनमें ऊंट गाड़े, ट्रैक्टर ट्रोली, पर रिफ्लेक्टर लगाए वहीं 20 वाहनों के चालान काटकर 5 हजार रूपए जुर्माना वसूला। सैदपुर सरपंच रामवतार जांगिड़ के सहयोग से वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी व ट्रैफिक निर्देशिका वितरित की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur