Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Police arrest two accused in Singhana jewellery theft case

सड़क पर महिलाओं को बहाने से बुलाकर सुंघाते थे नशीला पदार्थ
झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (आईपीएस) के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृत्ताधिकारी नोपाराम भाकर के सुपरविजन में सिंघाना थाना पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ा।


रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार घटना 15 नवंबर 2025 की है।

परिवादी संदीप कुमार निवासी मानपुरा ने रिपोर्ट दी कि उसकी माता नारायणी देवी और पड़ोसी बिमला देवी सत्संग में जा रही थीं। इसी दौरान सिंघाना-बुहाना मार्ग पर एक कार उनके पास आकर रुकी।

कार में बैठे लोगों ने बाबा श्याम का रास्ता पूछने का बहाना बनाकर महिलाओं को गाड़ी के पास बुलाया और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया

इसके बाद महिलाओं की गले की सोने की कंठियां और कानों की बालियां चोरी कर आरोपी मौके से फरार हो गए।


प्रोडक्शन वारंट पर जेल से किया गिरफ्तार

मामले में धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • राजवीर पुत्र रघवीर नाथ (33) निवासी कन्होरा, जिला रेवाड़ी (हरियाणा)
  • दीवान उर्फ सुनील पुत्र राजू नाथ (25) निवासी दिनोद, जिला भिवानी (हरियाणा)

पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।


कई जिलों में वारदात करना किया स्वीकार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान और हरियाणा के कई क्षेत्रों में चोरी की वारदातें करना कबूल किया है।

इन स्थानों पर वारदातें स्वीकार की गईं:

  • थिरपाली (हमीरवास)
  • चंवरा मोड़ (गुढ़ा)
  • हरपालू
  • बैरासर (राजगढ़)
  • सिद्धमुख (चूरू)
  • भादरा
  • पिलानी
  • खंडेला
  • सरदारशहर
  • मानपुरा (सिंघाना)

पुलिस अब अन्य मामलों में भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।


पुलिस की अपील

सिंघाना थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों के बहाने से पास जाने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur