Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : SMTI बगड़ में बहुराष्ट्रीय कम्पनी ने किया कैंपस विजिट

,

Jhunjhunu News : SMTI बगड़ में बहुराष्ट्रीय कम्पनी ने किया कैंपस विजिट

VVDN टेक्नोलॉजी ने SMTI बगड़ में कैंपस प्लेसमेंट आयोजन का दिया प्रस्ताव

VVDN Technology HR managers visiting SMTI campus in Bagad Rajasthan

बगड़ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (SMTI), बगड़ का बुधवार को बहुराष्ट्रीय कम्पनी VVDN टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मानेसर के प्रतिनिधियों ने दौरा किया।

कम्पनी के एचआर मैनेजर दीपक यादव और योगेश कुमार ने संस्थान की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन किया।

प्रशिक्षणार्थियों के मॉडल्स और टूल्स देखे

संस्थान के सीईओ विकास खटोड़ ने बताया कि कम्पनी प्रतिनिधियों को प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल्स और टूल्स की जानकारी दी गई।

इस दौरान अतिथियों को संस्थान परिसर, आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कार्यशालाओं और तकनीकी प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण करवाया गया।

कार्यकुशलता की सराहना

कम्पनी प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार मॉडलों और तकनीकी कार्यों को देखकर उनकी कार्यकुशलता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार करने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।

डोजो ट्रेनिंग सेंटर का भी किया अवलोकन

प्रतिनिधियों ने संस्थान के डोजो ट्रेनिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को इंडस्ट्री के अनुरूप कौशल विकसित कराने के प्रयास प्रशंसनीय हैं।

“संस्थान में विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।” — कम्पनी प्रतिनिधि

जल्द होगा कैंपस प्लेसमेंट

दौरे के दौरान कम्पनी प्रतिनिधियों ने संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।

संस्थान प्रबंधन ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। आगामी दिनों में कम्पनी द्वारा SMTI में कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया जाएगा।

अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान नवीन सैनी और बाबूलाल सैनी ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur