Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बगड़ में SMTI कैंपस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन चलेगा आयोजन

,

बगड़ में SMTI कैंपस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन चलेगा आयोजन

SMTI कैंपस में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

बगड़ (झुंझुनूं), ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (SMTI), कृष्णादेवी फार्मेसी कॉलेज एवं बगड़ आईटीओटी में अन्तर व्यवसाय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के सीईओ विकास खटोड द्वारा वॉलीबॉल, बैडमिंटन और रस्साकशी के मैचों में टीमों के बीच टॉस करवाकर किया गया।

 उद्घाटन मुकाबलों के नतीजे

खेल प्रभारी राजवीर जांगीड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि

  •  वॉलीबॉल उद्घाटन मैच
    इलेक्ट्रीशियन सीनियर वर्कशॉप-1 बनाम आईटीओटी (वी)
     विजेता: इलेक्ट्रीशियन सीनियर वर्कशॉप-1

  •  रस्साकशी उद्घाटन मैच
    इलेक्ट्रीशियन सीनियर वर्कशॉप-1 बनाम आरएसी टीम
     विजेता: इलेक्ट्रीशियन सीनियर वर्कशॉप-1

  •  बैडमिंटन उद्घाटन मैच
    अमिता (फार्मेसी कॉलेज) बनाम नव्या (आईटीओटी)
     विजेता: नव्या

 तीन दिवसीय प्रतियोगिता में होंगे और मुकाबले

यह तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता है, जिसमें आगामी दिनों में और भी रोचक व प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है। – खेल प्रभारी

 उद्घाटन अवसर पर ये रहे मौजूद

खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

  • आईटीओटी प्राचार्य कुम्भाराम

  • फार्मेसी प्राचार्य डॉ. विवेक कौशिक

  • SMTI अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा

  • नवीन सैनी, बाबूलाल सैनी

  • एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur