Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / SMTI प्लेसमेंट में 105 प्रशिक्षणार्थियों का चयन, मिला 2.60 लाख पैकेज

,

SMTI प्लेसमेंट में 105 प्रशिक्षणार्थियों का चयन, मिला 2.60 लाख पैकेज

वीवीडीएन टेक्नोलॉजी कंपनी ने 105 प्रशिक्षणार्थियों का किया चयन

Selected trainees during campus placement at SMTI Bagad institute

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (एस.एम.टी.आई.) में वी.वी.डी.एन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मानेसर (गुड़गांव) के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

105 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ चयन

संस्थान अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि विपिन कुमार और योगेश शर्मा ने साक्षात्कार के माध्यम से 105 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया।

कुल 140 अभ्यर्थियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लेकर रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें महिला प्रशिक्षणार्थी भी शामिल रहीं।

मिलेगा 2.60 लाख का वार्षिक पैकेज

कंपनी प्रतिनिधि योगेश शर्मा ने बताया कि चयनित प्रशिक्षणार्थियों को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।

उन्हें 2,60,000 रुपये वार्षिक पैकेज के साथ

  • पीएफ सुविधा
  • ईएसआईसी सुविधा
  • कैन्टीन सुविधा

भी प्रदान की जाएगी।

“प्रतिभावान प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में भी रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।” योगेश शर्मा, कंपनी प्रतिनिधि

प्रशिक्षणार्थियों की कार्यकुशलता की सराहना

प्लेसमेंट प्रक्रिया से पहले कंपनी प्रतिनिधियों ने संस्थान परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार विभिन्न मॉडलों को देखा और उनकी कार्यकुशलता की सराहना की।

कंपनी अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कंपनी की गतिविधियों और प्रोडक्ट्स की जानकारी भी दी।

अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विवेक कौशिक, अंकुर चितलांगिया, नवीन सैनी और बाबूलाल सैनी सहित स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

संस्थान के सीईओ विकास खटोड़ ने अतिथियों को प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित तोप का मॉडल स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur