Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : क्यामसर तेजाजी मंदिर में दिखा सांप

Jhunjhunu News : क्यामसर तेजाजी मंदिर में दिखा सांप

Snake seen at under construction Tejaji temple Kyamsar Chirawa

निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में दो घंटे तक रुका सांप, ग्रामीणों ने किए दर्शन
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के सुलताना के पास स्थित क्यामसर गांव में मंगलवार सुबह एक अनोखी घटना सामने आई।

गांव में जनसहयोग से बन रहे तेजाजी मंदिर में एक सांप दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया।

बताया जा रहा है कि यह सांप करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहा, जिसके बाद आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।


ग्रामीणों ने किए सांप के दर्शन

मंदिर में सांप दिखाई देने की खबर फैलते ही सेकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए

कई श्रद्धालुओं ने सांप को तेजाजी महाराज का स्वरूप मानते हुए दूध भी पिलाया और श्रद्धा के साथ दर्शन किए।


निर्माण कार्य देखने आए तेजाजी महाराज!

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई चमत्कार से कम नहीं है

ग्रामीणों के अनुसार तेजाजी महाराज सांप के रूप में मंदिर के निर्माण कार्य को देखने आए हैं

लोगों ने यह भी बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई बार सांप दिखाई दे चुका है


आसपास के गांवों से उमड़ी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही क्यामसर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे

मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही और श्रद्धालु तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना करते नजर आए।


ग्रामीणों में चर्चा का विषय

फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है

ग्रामीण इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सामान्य प्राकृतिक घटना भी बता रहे हैं।