Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में होंगे सम्मानित

सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में होंगे सम्मानित

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी को कला एवं संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में सम्मानित किया जायेगा। आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी 18 फरवरी को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कालिंदी ऑडिटोरियम सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में देश के तकरीबन सभी प्रांतों से साहित्यकार व कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके अलावा कई अन्य देशों के लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। धर्मपाल गाँधी को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान- 2024 अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। संस्थान से जुड़े सीकर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर लाल मोरदिया को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। धर्मपाल गाँधी की इस शानदार उपलब्धि पर आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार के पदाधिकारीयों और सदस्यों ने खुशी का इजहार प्रकट किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur