Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / समाजसेवी इंद्रसिंह शिल्ला ने दहेज में दी हुई ब्रेजा गाड़ी और पांच लाख रुपये वापस लौटाये

समाजसेवी इंद्रसिंह शिल्ला ने दहेज में दी हुई ब्रेजा गाड़ी और पांच लाख रुपये वापस लौटाये

पिलानी, भोबिया गांव के समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला ने अपने बेटे हितेश शिल्ला के लगन व तिलक समारोह में भेंट की गई ब्रेजा गाड़ी और दहेज में दिये गये पांच लाख ग्यारह हजार रुपये वापस लौटाकर समाज में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर इंद्र सिंह शिल्ला ने कहा- मुझे दहेज नहीं बल्कि बहू के रूप में बेटी चाहिए। आज पढ़े-लिखे समाज में दहेज के लिए बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि दहेज मुक्त शादी कर समाज में एक नई विचारधारा के साथ बदलाव किया जाये। समाजसेवी इन्द्र सिंह शिल्ला द्वारा दहेज में दी गई गाड़ी व नकद राशि लौटने पर लोगों ने उनकी बहुत सराहना की है। इंद्र सिंह शीला के बेटे हितेश शिल्ला का विवाह 18 नवंबर को राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी की बेटी अंजू गांधी के साथ गांधी कृषि फार्म कुम्हारों का बास सूरजगढ़ में संपन्न होगा। इस अवसर पर पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, रणधीर सिंह बुडानिया, सुरेंद्र अहलावत, कैलाश मेघवाल, जय सिंह मान सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर कृषि मंत्रालय भारत सरकार, सहायक अभियंता बृजपाल, अमीलाल सरपंच जीणी, कर्मवीर मान, काजड़ा सरपंच मंजू तंवर, मनजीत सिंह तंवर, रामस्वरूप आसलवासिया, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चंद्र शर्मा बीकानेर, सीबीईओ मनीष चाहर, धर्मपाल गांधी, रणवीर सिंह ठेकेदार, दलीप नारनौलिया, राजेंद्र गांधी, विकास कुमार, सीबीईओ सुमन चौधरी बुहाना, मीना, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश वर्मा, एडवोकेट संदीप मान, अनूप सरपंच देवरोड़, युवा नेता पवन मेघवाल, पूर्व सरपंच लीलाराम मास्टर, हंसराज देवरोड़, असिस्टेंट कमांडेंट अनिल शिल्ला, कनुप्रिया, प्रेमलता, सुमन, महेश शिल्ला, पूर्व सरपंच सुरेंद्र भगीना, हनुमानराम, होशियार सिंह, विक्रम शिल्ला, अशोक शिल्ला, सुनील कठानिया, ब्रह्मानंद शर्मा, उम्मेद शिल्ला, अमीलाल देवरोड़, सरिता सैनी प्रधानाचार्य सहित पिलानी ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्य व स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur