Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : आबूसर में सोलर प्लांट उद्घाटन: MLA राजेन्द्र भाम्बू अभिनंदन

,

Jhunjhunu News : आबूसर में सोलर प्लांट उद्घाटन: MLA राजेन्द्र भाम्बू अभिनंदन

Jhunjhunu solar plant inauguration by MLA Rajendra Bhambhu

आबूसर और कालीपहाड़ी पंचायत में विकास कार्यों का सम्मान एवं अभिनंदन

झुंझुनूं, झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आबूसर में जयसिंह झाझड़िया द्वारा स्थापित नव निर्मित सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन विधायक राजेन्द्र भाम्बू और भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी ने किया।

विकास कार्यों की जानकारी
इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

उपस्थित गणमान्य नागरिक
कार्यक्रम में श्रवण सिंह बागड़ी, बी.एल. चौधरी (एसई, सोलर एवीवीएनएल), शिवकरण जानू, आबूसर सरपंच रोहताश, सरपंच ओम मोगा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही लगभग सभी ग्राम पंचायत आबूसर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कालीपहाड़ी पंचायत में नागरिक अभिनंदन
उद्घाटन के पश्चात कालीपहाड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने विधायक राजेन्द्र भाम्बू का नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि यशपाल ने की। निवर्तमान चेयरमैन गोविन्द सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में रोहिताश सिंह, संतोष सिंह, सायर सिंह, कैप्टन जयवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, दिनेश सिंह, बनवारी सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।