Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्रीकृष्ण के जीवन से वर्तमान समस्याओं का समाधान सम्भव – ढूकिया

श्रीकृष्ण के जीवन से वर्तमान समस्याओं का समाधान सम्भव – ढूकिया

मण्डावा, मण्डावा के मुख्य बाजार स्थित श्री रघुनाथ मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया हुए शामिल। ढूकिया ने कहा है कि हर कोई श्रीकृष्ण के जीवन से वर्तमान समस्याओं का समाधान पा सकता है। कोई भी उनके व्यक्तित्व की महानता की कल्पना भी कर सकता है कि हजारों साल के बाद भी त्यौहार एक नई नवीनता, एक नई प्रेरणा, नई ऊर्जा लेकर आता है। कार्यक्रम में युवकसभा आदर्श विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित बालगोपालों द्वारा मनमोहक संजीव झांकिया व दही हांडी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में मंहत पवनदास महाराज ने ढूकिया का दुपट्टा ओढ़ाकर व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा सीकर जिला प्रभारी दिनेश धाभाई, मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, प्रवक्ता संदीप शर्मा, जितेन्द्र सुरोलिया, सुनील सैनी, आलोक शर्मा उर्फ बबलू, राजेन्द्र ठेकेदार, केलाश पिपलवा, प्रमोद देवड़ा, संजय जोशी, सीताराम सैनी, नारायण कुमावत, हितेश प्रजापति सहित सैकडों श्रद्वालु मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur