Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सोमवार एवं मंगलवार को 15 गांवों में लगेंगे शिविर

सोमवार एवं मंगलवार को 15 गांवों में लगेंगे शिविर

झुंझुनू जिले में चल रहे राजस्व लोक अदालत  न्याय आपके द्वार अभियान  के तहत सोमवार एवं मंगलवार को 8 उपखण्डों के 15 गांवों के अटल सेवा केन्द्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 7 मई को झुंझुनू उपखण्ड के अजाडी कलां, मलसीसर के कोलिण्डा, चिड़ावा के चनाना, सूरजगढ़ के स्वामी सेही, खेतडी के सेफरागुवार, बुहाना के मुरादपुर, नवलगढ़ के देवगांव नूआं, उदयपुरवाटी उपखण्ड के ढाणियां भोडकी गांव में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर आयोजित होंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि 8 मई को झुंझुनू के नयासर, चिड़ावा के लाम्बा, सूरजगढ़ के लोटिया, खेतडी के दूधवा नांगलिया, बुहाना के श्यामपुरा, नवलगढ़ के कसेरू एवं उदयपुरवाटी के बजावा गांव में शिविर आयोजित होंगे। शिविर में ग्रामीण अपने राजस्व संबंधित समस्याओं जैसे खातेदारी अधिकार, रिकाॅर्ड दुरस्ती एवं आम रास्ते संबंधी विवादों के साथ-साथ 14 विभागों की समस्याओं का निस्तारण करवा सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur