Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सोमवार को आठ गांवों में लगेंगे न्याय आपके द्वार शिविर

सोमवार को आठ गांवों में लगेंगे न्याय आपके द्वार शिविर

जिले में चल रहे राजस्व लोक अदालत  न्याय आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार को 8 उपखण्डों के 8 गांवों के अटल सेवा केन्द्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 04 जून (सोमवार) को झुंझुनू के ढ़ाणी पुरोहितान, मलसीसर के धनूरी, चिड़ावा के धत्तरवाला, सूरजगढ़ के काकोड़ा, खेतडी के नालपुर, बुहाना के खांदवा, नवलगढ़ के पुजारी की ढाणी एवं उदयपुरवाटी उपखण्ड़ के मण्डावरा गांव में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर आयोजित होंगे। शिविर में ग्रामीण अपने राजस्व संबंधित समस्याओं जैसे खातेदारी अधिकार, रिकॉर्ड दुरस्ती एवं आम रास्ते संबंधी विवादों के साथ-साथ 14 विभागों की समस्याओं का निस्तारण करवा सकते हैं।