Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेतड़ी ब्लॉक के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन हेतु विशेष शिविर

खेतड़ी ब्लॉक के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन हेतु विशेष शिविर

झुंझुनू, खेतड़ी ब्लॉक के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की आधार नामांकन हेतु 18 मई को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रोग्रामर घनश्याम सैनी ने बताया कि गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दलेलपुरा, बड़ाऊ, सेफरागुवार, मांदरी, लोयल, टिबा बसई, बाढान की ढाणी में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिभावक अपने बच्चे के साथ में उसके जन्म प्रमाण पत्र लाएं। बच्चों का आधार नामांकन निशुल्क है। इसके साथ साथ शिविर में आधार अपडेशन का कार्य भी किया जाएगा जिसके लिए 50 रूपये शुल्क देने होंगे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur