Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए सिंघाना में 18 मई लगेंगे विशेष शिविर

आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए सिंघाना में 18 मई लगेंगे विशेष शिविर

झुंझुनू, झुंझुनू के सिंघाना ब्लॉक में आधार अपडेशन के लिए 18 मई से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग सिंघाना ब्लॉक के प्रोग्रामर विजेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि 18 एवं 19 मई को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र हीरवा, 25 एवं 26 मई को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र मोई सददा, 25 एवं 26 मई को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र थली, 23 एवं 24 मई को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पचेरी खुर्द, 23 एवं 24 मई को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र शाहपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा । गौरतलब है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 10 साल से पुराने आधार कार्ड अपडेट करवाने आवशयक हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur