सूरजगढ़ [ के के गाँधी ] कस्बे में सट्टे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। बुधवार को पुलिस अधिक्षक गौरव यादव के निर्देशन में स्पेशल टीम ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए कई हजारों के सट्टे सहित दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त होने वाला सामान जब्त किया। थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया सूरजगढ़ पुलिस व स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खास मुखबिर की सुचना पर कस्बे के शाकंभरी माता मंदिर के पास हवेली की छत पर सट्टा लगाते हुए कपिल कुमार पुत्र नन्दलाल महाजन निवासी वार्ड नं 12 व रणवीर पुत्र प्रभातीलाल मेघवाल निवासी भापर को बिग बैस सीरीज के मेलबॉर्न रिगार्ड वर्सेज सीडनी सिक्सर के मैच पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लैपटॉप, 1 कम्प्युटर, 10 मोबाईल, 3 चार्जर, 1 कीपैड, 1 माऊस सहित 45 हजार 9 सौ 56 रूपए के हिसाब की पर्ची जब्त की। स्पेशल टीम में इंचार्ज एएसआई विरेन्द्र यादव, एचसी कल्याण सिंह, एचसी सत्यनारायण शर्मा, प्रदीप डागर, शशीकांत व सुधीर शामिल थे। स्पेशल टीम ने गत वर्ष में भी कई लाखों का सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराब के मामलों में कार्यवाही की थी जिसके लिए तत्कालिन पुलिस अधिक्षक ने इन्हे सम्मनित किया था।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्पेशल टीम ने पकड़ा कई हजारों का सट्टा
स्पेशल टीम ने पकड़ा कई हजारों का सट्टा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।