Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मेजर ध्यानचन्द जयन्ती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित

मेजर ध्यानचन्द जयन्ती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित

झुन्झुनूं, स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपति नगर झुन्झुनूं में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचन्द का जन्म दिन खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर तीन बार ओलम्पिक स्वर्ण पद्क विजेता मेजर ध्यानचन्द को याद किया। विद्यालय स्तरीय खेल-कूद स्पर्धाओं में हॉकी, वॉलीबाल, कब्बड्डी प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की 8 टीमों ने भाग लिया। खेल प्रभारी ने बताया की कब्बड्डी में विद्यालय की छात्रा सीनियर वर्ग की टीम तथा वॉलीबाल में छात्र जूनियर वर्ग की टीम विजेता रही। विजेताओं को सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने पुरस्कृत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur