Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राज्य सरकार ने जिला प्रभारी मंत्री किए नियुक्त, अविनाश गहलोत को चूरू व झुन्झुनू, संजय शर्मा को सीकर एवं नीमकाथाना का प्रभार

,

राज्य सरकार ने जिला प्रभारी मंत्री किए नियुक्त, अविनाश गहलोत को चूरू व झुन्झुनू, संजय शर्मा को सीकर एवं नीमकाथाना का प्रभार

जयपुर, राज्य सरकार ने जिला प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की है। इसके अनुसार उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को अजमेर व केकड़ी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा को चित्तोड़गढ़, प्रतापगढ़ व राजसमन्द, कृषि एवं उद्यानिक मंत्री किरोड़ी लाल को अलवर व खैरथल-तिजारा, चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह को बीकानेर एवं अनूपगढ़, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दौसा व गंगापुर सिटी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को जोधपुर, जोधपुर-ग्रामीण एवं फलौदी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल को नागौर तथा डीडवाना-कुचामन, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल को जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को भरतपुर व डीग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत को चूरू व झुन्झुनू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा को श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोगाराम कुमावत को बाड़मेर, बालोतरा एवं जैसलमेर, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी को बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर तथा राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा को उदयपुर एवं सलुम्बर का जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा को सीकर एवं नीमकाथाना, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार को कोटा व सवाई माधोपुर, नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा को पाली एवं ब्यावर तथा ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर को टोंक एवं बून्दी का जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है।

पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटा राम देवासी को झालावाड़ एवं बांरा, सार्वजनिक निर्माण राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार को भीलवाड़ा एवं शाहपुरा, राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह को कोटपूतली-बहरोड़, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई को सिरोही, जालौर एवं सांचौर तथा गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को करौली एवं धौलपुर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur