Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिला स्तरीय कराटे व जूडो में पीरामल गर्ल्स स्कूल बगड़ की छात्राओ ने जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल

जिला स्तरीय कराटे व जूडो में पीरामल गर्ल्स स्कूल बगड़ की छात्राओ ने जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल

झुंझुनू, 68वी जिला स्तर पर आयोजित कराटे U-17 में तीन व U- 19 में चार स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में आरती रुचिका पुनिया, महिमा, गार्गी, अंशु, निक्की और परी ने पहले स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तथा जूडो में U- 17 में भूमि, रीतिका ने सिल्वर एवं निधि ने ब्रोंज मेडल जीता। इस उपलब्धि पर सभी विजेताओं को बधाई देते हुए संस्था प्रधान कविता अग्रवाल ने कहा, “यह हमारे जिले के लिए गर्व की बात है।बच्चों की मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।”

प्रशासनिक अधिकारी रामेन्द्र यादव ने बधाई देते हुए बताया कि इस जीत से विजेताओं को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जहां वे अपने जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा हमे पूर्ण विश्वास है कि बच्चे अपनी इस उपलब्धि को और भी आगे बढ़ाएंगे और देश के लिए भी पदक जीतेंगे।विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों व कोच विकास जाँगीर व नरेश शर्मा को बधाई दी व विद्यालय में जश्न का माहौल रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur