Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / क्रिसमस दिवस पर पुस्तक मेले का सफल आयोजन

क्रिसमस दिवस पर पुस्तक मेले का सफल आयोजन

झुंझुनू, पीरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो रून्टी घोष द्वारा क्रिसमस दिवस पर पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कायस्थपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल से प्रधान आचार्या आशा दैया, पिरामल बॉयज स्कूल की प्रधान आचार्या सफिया शेख और 10 अन्य अध्यापक अध्यापिका के इसमें सहभागिता निभाई। इस मेले में कक्षा 1 से 12वीं के सभी छात्रों ने हिस्सा लिया। यह एक समावेशी मेला था जिसमे 500 से ज्यादा अलग-अलग प्रकार की पुस्तके थी। मेले का प्रधान उद्देश्य यही था की बच्चों में पाठ्य पुस्तक के अलावा दूसरे किताबों को पढ़ने की भी रूचि जागृत हो। इस अवसर पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें चम्मच दौड़, गणित दौड़, चॉकलेट दौड़ और पतंग प्रतियोगिताए प्रमुख थी। बच्चों को उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कार वितरण ओपन आइज फाउंडेशन, चंडीगढ़ से संदीप द्वारा किया गया । इसके साथ ही पिरामल बॉयज स्कूल एवं कायस्थपुरा के लोगो का भी इसमें सहयोग रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur