Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया का बास में सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाये गये

,

ढूकिया का बास में सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाये गये

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने

मण्डावा, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के गांव ढूकिया का बास, चन्द्रपुरा में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने छोटी बच्चियों के प्रदेश व्यापी सुकन्या समृद्धि योजना अभियान के अन्तर्गत खाते खुलवाये गये। इस मौके पर ढूकिया ने बताया कि यह योजना देश की बेटियों के लिए महत्वकांक्षी सुकन्या समृद्धि योजना है। सभी को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना शुरुआत मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत की गई। यह खाता 10 वर्ष तक की आयु वाली बालिका मात्र रुपये 250 की न्यनूतम राशि के साथ पोस्ट ऑफिस अथवा इस योजना हेतु अधिकृत देश के किसी भी बैंक में खाता खोला जा सकता है। खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं दो फोटो की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर आयुषी पुत्री चिरंजीलाल, रिया कुमारी पुत्री मनोज, चंचल व अंशु कुमारी पुत्री नेतराम मेधवाल, रविन्द्र ढूकिया एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur