Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सुलताना में i 20 गाड़ी के लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार देखिये रिपोर्ट

सुलताना में i 20 गाड़ी के लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार देखिये रिपोर्ट

चिड़ावा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

गत दिनों सुल्ताना से केहरपुरा कला रोड पर लूटी गई i 20 गाड़ी के आरोपी को आज पुलिस ने चिड़ावा से गिरफ्तार कर लिया। डीवाईएसपी रघुवीर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि राकेश कुमार उर्फ हनी पुत्र राजपाल जाति जाट घरड़ाना कला निवासी जो कि चिड़ावा में हनी कैफ़े चलाता है को इस मामले में आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मुखबिर व अन्य स्रोतों से जानकारी मिली कि गीतांजलि ज्वेलर्स के ऊपर चिड़ावा में 5-6 संदिग्ध लड़के कमरा किराया देकर रह रहे हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई कर तीन चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा उसमें से एक लड़का योगेश कुमार जाट निवासी नारनौल भागने में सफल हो गया। गौरतलब है कि राकेश कुमार उर्फ हनी ने ही अन्य चार पांच लड़कों के साथ मिलकर 8 जुलाई को शाम सुलताना में i 20 गाड़ी को होंडा सिटी गाड़ी से टक्कर मारकर लूट कर ले गए थे। लूटी गई गाड़ी को पुलिस के डर के कारण वजीराबाद पुलिस थाना दिल्ली के पास छोड़ा जाना बताया है वही i 20 गाड़ी को पूर्व में ही जप्त किया जा चुका है। वही आपको बता दे कि ये आरोपीगण मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने आज इन्हे पहले ही दबोच लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur