Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सुमिता बेहेरा को ओडिशा प्रांत में आदर्श समाज समिति इंडिया भुवनेश्वर नगर का अध्यक्ष बनाया

सुमिता बेहेरा को ओडिशा प्रांत में आदर्श समाज समिति इंडिया भुवनेश्वर नगर का अध्यक्ष बनाया

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए ओडिशा प्रांत में संस्थान की प्रदेशाध्यक्ष संघमित्रा राएगुरु की अनुशंसा पर सुमिता बेहेरा को आदर्श समाज समिति इंडिया भुवनेश्वर नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र के निर्देशानुसार नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुमिता बेहेरा को 30 दिवस में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया है। सुमिता बेहेरा को यह नियुक्ति उनके मन में विद्यमान राष्ट्रप्रेम, साहित्य और संस्कृति के प्रति प्रेम, सामाजिक सरोकारों को मद्देनजर रखते हुए दी गई है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता सुमिता बेहेरा ओडिशा प्रांत में प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर की रहने वाली हैं। वे काफी समय से साहित्य व सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय हैं। साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सुमिता बेहेरा ने अच्छी पहचान बनाई है। साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कई बार सुमिता बेहेरा को सम्मानित किया गया है। संस्थान को उन पर गर्व है। अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता सुमिता बेहेरा के आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार से जुड़ने के बाद संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को निश्चित ही गति मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। राजधानी भुवनेश्वर नगर की नवनियुक्त अध्यक्ष से संस्थान को अपेक्षा रहेगी कि वह राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करने के साथ संगठन द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहेंगे। आदर्श समाज के निर्माण में निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे। सुमिता बेहेरा को भुवनेश्वर का अध्यक्ष बनाये जाने पर संस्थान की ब्रांड एंबेसडर सिने अभिनेत्री श्री मेसवाल, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा प्रयागराज, महासचिव राजेंद्र कुमार, कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सहित आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार प्रगट किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur