Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सुलताना स्वामी समाज अध्यक्ष बने पत्रकार सुनील स्वामी

,

सुलताना स्वामी समाज अध्यक्ष बने पत्रकार सुनील स्वामी

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : सुलताना स्वामी समाज अध्यक्ष बने पत्रकार सुनील स्वामी

सुलताना: स्वामी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन

झुंझुनूं जिले के सुलताना नगरपालिका क्षेत्र में रविवार को पुलिस थाने वाले बालाजी मंदिर परिसर में सुलताना एवं किशोरपुरा के स्वामी समाज की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य समाज की नई कार्यकारिणी का गठन और संगठन को मजबूत करना रहा।

पत्रकार सुनील स्वामी बने अध्यक्ष

बैठक में उपस्थित समाजजनों की सर्वसम्मति से पत्रकार सुनील स्वामी को सुलताना स्वामी समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

कार्यकारिणी में इनको मिली जिम्मेदारी

बैठक में स्वामी समाज की कार्यकारिणी के लिए निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई—

  • संरक्षक – गोपीराम स्वामी

  • उपाध्यक्ष – नरेन्द्र स्वामी

  • महासचिव – संजय स्वामी

  • उपाध्यक्ष – दुर्गेश स्वामी

झुंझुनूं व किशोरपुरा से पहुंचे समाज के पदाधिकारी

कार्यकारिणी गठन बैठक में—

  • झुंझुनूं से स्वामी समाज संयोजक प्रविण स्वामी,
    जिला अध्यक्ष आशुतोष स्वामी,
    सह जिला अध्यक्ष संजय स्वामी,
    मीडिया प्रभारी कमल स्वामी,
    सह संयोजक सुरेन्द्र स्वामी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • किशोरपुरा से सुरेन्द्र स्वामी, पवन स्वामी, दुर्गेश स्वामी उपस्थित रहे।

  • सुलताना से मालाराम स्वामी, भगवती प्रसाद, मुकेश, मातूराम, घनश्याम, गोपीराम, विक्रम, अशोक, अभिषेक, दीपचंद, नरेन्द्र, दलीप, संजय व सुनील स्वामी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

समाज हित के मुद्दों पर मंथन

बैठक के दौरान शिक्षा, संगठन विस्तार, सामाजिक एकता और युवा सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील स्वामी ने समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने और सामाजिक सरोकारों पर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur