Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र ओला का किया समर्थन

,

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र ओला का किया समर्थन

भाकपा माले जिला कमेटी की स्थाई समिति की बैठक संपन्न,

चिङावा, आज भाकपा माले जिला कमेटी की स्थाई समिति की बैठक चिङावा स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शहीद कामरेड चंद्रशेखर के शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रदांजलि दी । बैठक में तय किया गया कि संविधान व लोकतंत्र को बचाने व फासीवादी सत्ता को हटाने,किसानों को एम एस पी की कानूनी गारंटी देने, अग्निवीर योजना में भर्ती सभी युवाओं को सेना में स्थाई करने,भविष्य में अग्निवीर योजना की बजाय पहले की तरह तीनों सेनाओं में स्थाई तौर पर भर्ती करने, बेरोजगारों के लिए रोजगार कर अवसर बढाने,मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी बढाने व मंहगाई को कम करने के मुद्दे को लेकर चुनाव में झुंझुंनू संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र ओला को समर्थन करने का निर्णय किया । बैठक में तय किया कि पङौसी संसदीय क्षेत्र सीकर के इंडिया गठबंधन के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी उम्मीदवार कामरेड अमराराम के समर्थन में नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की प्रचार टोली के जाने का निर्णय किया । बैठक में पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड फूलचंद ढेवा,जिला सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि,कामरेड ओमप्रकाश झारोङा,कामरेड हरी सिंह वेदी,कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, कामरेड रतीराम राव व कामरेड मनफूल सिंह शामिल थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur