Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News : झुंझुनू में कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

Video News : झुंझुनू में कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Video News : झुंझुनू में कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला

YouTube video
चिड़ावा – मनीष शर्मा, झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में मंगलवार को कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी एक कार में बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सज्जन कुमार निवासी घरडू ने SDM एवं झुंझुनूं एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मंगलवार को वह अपने भाई प्यारेलाल के साथ तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने आए थे।

उनकी क्रेटा कार में रजिस्ट्री के लिए 5 लाख रुपए भी रखे थे। गाड़ी गेट के सामने खड़ी थी।इसी दौरान एक स्विफ्ट कार आई।

उसमें से चार युवक उतरे और गाड़ी में तोड़फोड़ कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं कोर्ट परिसर में हुए इस घटनाक्रम के विरोध में अभिभाषक संघ ने भी गहरी नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार अभिभाषक संघ ने SDM व झुंझुनूं एसपी को ज्ञापन सौंपकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को मांग की है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur