Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : सूरजगढ़ में ट्रेन हादसा: डेमू की चपेट में युवक की मौत

,

Jhunjhunu News : सूरजगढ़ में ट्रेन हादसा: डेमू की चपेट में युवक की मौत

Young man dies after being hit by DEMU train in Surajgarh

चिड़ावा, मनीष शर्मा झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक रेल हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

श्यालू के पास सीकर-लोहारू डेमू ट्रेन की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान आकाश मेघवाल के रूप में

पुलिस जांच में मृतक की पहचान आकाश पुत्र जगदीश मेघवाल निवासी सेही कला थाना क्षेत्र सूरजगढ़ के रूप में हुई।

मृतक की उम्र 26 वर्ष बताई गई है।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मानसिक रूप से था परेशान

परिजनों के अनुसार आकाश अविवाहित था और पिछले कुछ समय से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

उसका इलाज चल रहा था तथा नियमित रूप से दवाइयां भी ली जा रही थीं।

बताया गया कि वह दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

हादसे के कारणों की जांच जारी

सूरजगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया।

हादसे के बाद परिवार में गहरा शोक है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur