Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : ऐतिहासिक सूरजगढ़ निशान खाटुधाम को रवाना

,

Jhunjhunu News : ऐतिहासिक सूरजगढ़ निशान खाटुधाम को रवाना

Historic Nishan Yatra leaving Surajgarh for Khatu Dham

सूरजगढ़ मनीष शर्मा (झुंझुनूं)। आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब सूरजगढ़ स्थित श्री श्याम दरबार मंदिर से विशाल निशान पदयात्रा विश्वविख्यात खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुई।

भगत हजारी लाल इंदोरिया के सानिध्य में निकले इस भव्य व ऐतिहासिक निशान में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


अनूठी आस्था का दृश्य

पदयात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाएं सिर पर जलती सिगड़ी रखकर निशान के आगे-आगे चलती नजर आईं।
“जय श्री श्याम” के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

यात्रा के शुभारंभ पर ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो उठा।


चार दिन में पहुंचेगा खाटु धाम

यह ऐतिहासिक निशान चार दिन की पदयात्रा के बाद खाटु धाम पहुंचेगा।
यात्रा के दौरान सुलताना, गुढ़ा, गुरारा और खाटु में रात्रि विश्राम किया जाएगा।

फाल्गुन मास की द्वादशी को यह पवित्र निशान मंदिर के शिखर बंद पर चढ़ाया जाएगा, जहां यह पूरे वर्ष श्रद्धा का प्रतीक बनकर लहराएगा।


जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

कस्बे में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा निशान यात्रा का पुष्पवर्षा व स्वागत द्वारों के माध्यम से अभिनंदन किया गया।

भक्ति, उत्साह और समर्पण से ओतप्रोत यह पदयात्रा क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण बन गई है।