Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ के चेतीवाल बने खटीक युवा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सूरजगढ़ के चेतीवाल बने खटीक युवा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

-चेतीवाल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई देते हुए सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी] अखिल भारतीय खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सोनकर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अखिल भारतीय खटीक समाज संगठन के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव सीपी महेन्द्रा की अनुशंसा पर राजस्थान के जागरुक युवाओं को जोडऩे के क्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रामसिंह चेतीवाल सुरजगढ को युवा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संजय बुटोलिया को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. ओपी महेंद्रा ने दोनों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार जताया और कहा कि उन्हें आशा है की चेतीवाल व बुटोलिया अखिल भारतीय खटीक समाज के संविधान के दायरे में कार्य करेंगे एवं नियुक्ति से समाज के युवाओं को एक करने में मजबूती प्रदान करते हुए समाज हित में कार्य करेंगे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur