सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी] विधानसभा क्षेत्र का बहुजन समाज पार्टी का कार्यक्रम सम्मेलन 2 जुलाई को रानी बाग में आयोजित किया जाएगा। बसपा की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में घोषित प्रत्याशी कर्मवीर यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री विजय प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दारा सिंह कलवा करेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में बसपा के क्षेत्र से विधायक पूरणमल सैनी रहेंगे। विशिष्ट अतिथि भगवान सिंह बाबा, राजेंद्र नारनोलिया,सज्जन लाल चूड़ी, शुभकरण सावा होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार 30 जून को अंबेडकर भवन सूरजगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रभातीलाल कटारिया, सूरतनंद भावठडी, सहीराम डुमौली, विनोद कासनी, वीरभान, रवि दत्त गुरु, पूरणमल पवार, रामानंद सिरसला, पवन कलवा, काशीराम सहड, शक्ति सिंह, मनिंदर सिंह, सुनील सोहडीय, यादराम थानेदार, ललित सोलंकी, श्रीकांत लुगारिया, बहादुरमल अध्यापक, नेतराम अध्यापक,राजपाल मेघवाल सहित काफी लोग मौजूद रहे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ के रानी बाग में बसपा का सम्मेलन 2 जुलाई को
सूरजगढ़ के रानी बाग में बसपा का सम्मेलन 2 जुलाई को



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।