Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

सूरजगढ़ में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] पं. दीनदयाल विश्व विद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महासिंह राव अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ के महासचिव व थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. आशा चौधरी व अध्यक्षता रघुवीर सिंह ओला ने की। मुख्य अतिथि ने खिलाडिय़ों से खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने उपस्थित प्रतिभागियों को सडक़ सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राकेश पी.जी. कॉलेज पिलानी व प्रिंस कॉलेज सीकर के बीच खेला गया जिसमेें राकेश पी.जी. कॉलेज विजेता रही। इस मौके पर कोच विजेन्द्र सिंह बिजारणियां, कुलदीप ढ़ाका, अनुराग सांगवान, रामवतार धोलिया, पवन कुमार सोलंकी, संदीप भालोठिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur